• Wed. Mar 4th, 2026

जालंधर-लुधियाना के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अयोध्या धाम के लिए सीधी स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

पंजाब 04 मार्च 2026 : होली के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा स्पैशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है । इसी बीच रेलवे द्वारा अमृतसर से अयोध्या धाम के लिए 0468404683 आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन चलाई जा रही है। जिससे जालंधर लुधियाना सहित मार्ग में पड़ते स्टेशनों से संबंधित श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। 

ट्रेन संख्या 04684 अमृतसर से अयोध्या धाम के लिए 5 मार्च को प्रस्थान करेगी। यह आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस अमृतसर रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और लगभग 20 घंटे की यात्रा के बाद अगले दिन सुबह 10.35 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04683 अयोध्या धाम से अमृतसर के लिए 7 मार्च को प्रस्थान करेगी। 

यह ट्रेन अयोध्या धाम से सायं 5.30 बजे रवाना होकर लगभग 23 घंटे की यात्रा तय करते हुए अगले दिन शाम 4.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन सहित अहम रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *