• Sat. Mar 7th, 2026

पंजाब पुलिस में भर्ती का सुनहरा मौका, जल्द शुरू होंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

पंजाब  07 मार्च 2026 :  पंजाब पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक लड़कों और लड़कियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) रुपिंदर पाल सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 10 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगा।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर के रोजगार अधिकारी मुकेश सरंगल ने बताया कि इसके लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का पंजाब पुलिस के नियमों के अनुसार शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है।

उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी तीरथ पाल सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार https://iur.Is/punjabpolicerecruitment2026⁠� पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी उक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है या किसी भी कार्य दिवस पर जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, अमृतसर में आकर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9915789068 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *