पंजाब 09 फरवरी 2026 : सोना–चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को अहम अपडेट सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज सोने और चांदी के ताज़ा दाम जारी कर दिए गए हैं, जिनमें हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
जानकारी के मुताबिक आज 24 कैरेट सोना 160,500 रुपए प्रति तोला दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को इसका भाव 160,000 रुपए था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है और आज इसका भाव 149,270 रुपये प्रति तोला रहा, जो शनिवार को 148,800 रुपये था। वहीं चांदी के दामों में भी तेजी देखने को मिली है। आज चांदी की कीमत बढ़कर 276,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
बता दें कि सराफा बाजार से जुड़े कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान और मांग में बढ़ोतरी के चलते सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
