11 फरवरी 2026 : बुधवार, 11 फरवरी को घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी के दामों में मजबूती देखने को मिली। Multi Commodity Exchange (MCX) पर दोनों की कीमतें बढ़त के साथ कारोबार करती नजर आईं। अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी देखी जा रही है।
MCX पर सोने का हाल
MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर बुधवार को 1,58,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,56,803 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10:15 बजे तक सोना 0.72 फीसदी यानी 1,124 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,927 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोने ने 1,58,46 रुपये का उच्च स्तर भी छुआ। इस तेजी से साफ है कि बाजार में फिलहाल सोने की मांग मजबूत बनी हुई है। निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
चांदी में और ज्यादा तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर 2.73 फीसदी यानी 6,887 रुपये की तेजी के साथ 2,59,435 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,57,938 रुपये से की और कारोबार के दौरान 2,60,838 रुपये का उच्च स्तर छुआ। यह तेजी दर्शाती है कि औद्योगिक मांग और निवेश दोनों ही कारणों से चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है।
प्रमुख शहरों में चांदी का रेट
देश के कई बड़े शहरों में चांदी के खुदरा दाम इस प्रकार हैं:
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता :
- 10 ग्राम चांदी – 2,900 रुपये
- 100 ग्राम चांदी – 29,000 रुपये
चेन्नई :
- 10 ग्राम चांदी – 3,000 रुपये
आपके शहर में सोने का ताजा भाव
दिल्ली
- 24 कैरेट – ₹1,58,660 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,45,450 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,19,040 (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई
- 24 कैरेट – ₹1,57,510 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,45,300 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,18,890 (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई
- 24 कैरेट – ₹1,59,280 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,46,000 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,25,400 (प्रति 10 ग्राम)
कोलकाता
- 24 कैरेट – ₹1,58,510 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,45,300 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,18,890 (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद
- 24 कैरेट – ₹1,58,560 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,45,350 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,18,940 (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ
- 24 कैरेट – ₹1,58,660 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट – ₹1,45,450 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट – ₹1,19,040 (प्रति 10 ग्राम)
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की स्थिति, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती रुचि के कारण सोना-चांदी में तेजी देखी जा रही है। शादी और त्योहारों के सीजन में भी मांग बढ़ने से कीमतों को समर्थन मिलता है।
