• Wed. Jan 28th, 2026

Gold Rate बढ़े, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

पंजाब 11 अक्टूबर 2024 : 4 दिन से सोने (Gold) की कीमतों में राहत के बाद आज इसके दाम फिर से बढ़ गए है।  ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब में 24 कैरट सोने की कीमत  ₹77,700 है जबकि गुरुवार को ₹76,900 दर्ज की गई थी, जो आज बढ़ गई है। यानी कि सोने के दाम 800 रुपए बढ़ गए है। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 72,260 जबकि इससे पहले गुरुवार को  71,520 था। बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 77,760  है जबकि गुरुवार को 74,980 रिकार्ड की गई थी। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोने चांदी के वायदा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,647.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,639.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 20.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,659.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.37 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.24 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.27 डॉलर की तेजी के साथ 31.51 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *