• Fri. Dec 5th, 2025

घर से बाहर निकल रहे हैं? 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम की अपडेट जानें

30 अगस्त 2025: हरियाणा में बारिश का दौर लगातार जारी है। आज सूबे के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

कल रविवार को 16 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है। 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद और भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। 

वहीं सोमवार को भी कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी। इस दिन पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट रहेगा। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल और आसपास के जिलों में 50 से 75 प्रतिशत जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और एनसीआर से जुड़े अन्य जिलों में 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश की आशंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *