• Wed. Jan 28th, 2026

17 वर्षीय दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

 8 सितंबर 2024 : स्थानीय शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से एक मनप्रीत सिंह गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। डी.एस.पी. बुढलाडा रमनप्रीत सिंह गिल ने उपरोक्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

थाना सिटी इंचार्ज सुखजीत सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि तकनीकी माध्यम से उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है और तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि 45 दिन पहले स्थानीय शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

नाबालिग लड़की के बयान के अनुसार गुरु नानक कॉलेज चौक पर खड़ा देखकर उसकी पहचान वाले परमजीत सिंह पम्मा ने गाड़ी रोकी और मुझे लिफ्ट देकर छोड़ देने के लिए कहा। कार में पहले ही परमजीत सिंह पम्मा और फौजी नामक का व्यक्ति सवार थे। जो उसे करमजीत सिंह उर्फ धूरी की मोटर गांव दातेवास ले गए। जहां उन्होंने मेरे साथ बलात्कार किया।

इसके बाद उसे अकेली को पम्मा कार में बिठाकर रात को गुरु नानक नजदीक एक पंप पर छोड़ गए। इस घटना को उसने घर जाकर अपनी मौसी को बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गईं। पुलिस के मुताबिक लड़की के बयान के आधार पर 5 युवकों मेवा सिंह, मनप्रीत सिंह गोलू, करमजीत सिंह धुरी, परमजीत सिंह पम्मा वासी दातेवास, फौजी गुरदीप सिंह दयालपुरा के खिलाफ पोक्सो एक्ट, एस.सी. एस.टी. एक्ट और धारा 70 (1), बी.एन.सी. के तहत केस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *