• Fri. Feb 27th, 2026

Bhiwani में आयकर विभाग की नौकरी के नाम पर 21 लाख की ठगी, चौथा आरोपी गिरफ्तार

 भिवानी 27 फरवरी 2026 : जिला अनुसंधान इकाई ने आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में चौथे आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।

गांव बलियाली निवासी जोगेंद्र ने बवानीखेड़ा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपितों ने उसके बेटे को आयकर विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग समय पर उससे करीब 21 लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपितों ने उसके बेटे को आयकर विभाग का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में जिला अनुसंधान इकाई के उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बुधवार को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर मामले के चौथे आरोपित को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी विमल पुत्र पूरन चंद के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपित से धोखाधड़ी में शामिल अन्य साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की गई।

रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपित को पुनः न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया। इस मामले में पुलिस टीम आरोपित विष्णु, दीपक व अनिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *