• Fri. Dec 5th, 2025

शादी के बंधन में बंधने जा रहे पंजाब के पूर्व हॉकी ओलंपियन, जानिए कौन है उनकी दुल्हनिया

28 अक्टूबर 2024 (पंजाब) : पंजाब के पूर्व हॉकी ओलंपियन आकाशदीप सिंह (Olympian Akashdeep Singh) जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वे हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक (hockey player Monika Malik) से शादी करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि मोनिका मलिक एशियाई खेलों की कांस्य पदक जीतने वाली टीम की सदस्य रही हैं। उनकी शादी 15 नवंबर को मोहाली में होगी, जबकि शगुन समारोह 13 नवंबर को जालंधर में आयोजित किया जाएगा। मोनिका रेलवे में कार्यरत हैं, जबकि आकाशदीप पंजाब पुलिस में हैं। आकाशदीप सिंह का जन्म पंजाब के तरनतारन जिले के वेरोवाल गांव में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *