• Wed. Mar 18th, 2026

पंजाब में रविवार के लिए अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

पंजाब 27 जून 2025 पंजाब समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। पंजाब के विभिन्न जिलों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट आई है। कई स्थानों पर पारा 30 डिग्री सैल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार राहत का ये दौरान आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। इसके लिए 3-4 दिनों के लिए यैलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके तहत कई क्षेत्रों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 29 जून को प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *