• Fri. Dec 5th, 2025

प्रयागराज में बाढ़ का खतरा, गंगा-यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा

06 सितंबर 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है यहां गंगा और यमुना दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में जहां गंगा नदी का फाफामऊ में जलस्तर चार सेंटीमीटर और छतनाग में 28 सेंटीमीटर बढ़ा तो वहीं यमुना नदी का नैनी में जलस्तर 22 सेंटीमीटर बढ़ा है। फिलहाल अभी गंगा के जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी है, जबकि यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान 84.734 मीटर से काफी नीचे बह रही हैं। जिस रफ्तार से दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी आपदा तंत्र को अलर्ट कर दिया है, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल और जल पुलिस को तैयार रहने को कहा गया है। गंगा और यमुना नदियों के बढ़ते जल स्तर की सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *