• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में IELTS सेंटर पर फायरिंग: गोलियों की बौछार

डेराबस्सी 20 सितम्बर 2024 : कॉलेज रोड पर पुलिस थाने के 100 मीटर पीछे स्थित कोचिंग एवं इमीग्रेशन सैंटर में घुस दो नकाबपोश पहली मंजिल पर फायरिंग कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे थाने के पीछे एजुकेशन प्वाइंट इमीग्रेशन एंड आईलेट्स सेंटर पर मोटरसाइकिल पर दो नकाबपोश आए। पहली मंजिल पर चल रहे इमिग्रेशन ऑफिस में एक बदमाश ने रिसैप्शन पर बैठी लड़की को एक चिट्ठी दी। उसमें में एक खोखे यानि एक करोड़ की मांग की गई है। चिट्ठी को बदमाशों ने रिसेप्शनिस्ट को दे दिया। दूसरे बदमाश ने साथी के बाहर आने के बाद ऑफिस के दरवाजे पर लगे शीशे पर 4 गोलियां चलाईं। गोली चलने की आवाज सुनकर स्टाफ व लोगों में हड़कंप मच गया। गोलियां दोनों बैबिनों के बाहरी शीशे और लकड़ी की दीवारों से आर-पार हो गईं। कैबिन में क्लीनर बैठा था, जो बाल- बाल बच गया। जिला मोहाली के एस.एस.पी. दीपक पारिक, ए. एस.पी. यंत पुरी, एस.एच.ओ. मनदीप सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। एस.एस.पी. दीपक पारिक ने बताया कि वीरवार दोपहर दो हमलावरों ने इमीग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलाई। सी. सी. टी.वी. कैमरे में दो हमलावर आते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्होंने फायरिंग की है। इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग करते ही हमलावर भाग निकले, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एस.पी. ने बताया कि फायरिंग का उद्देश्य फिरौती के लिए धमकाना हो सकता है, परंतु फायरिंग किसी को टारगेट करने की बजाय दहशत पैदा करने के लिए की गई है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की सेवाएं ली जा रही है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

हिंदी में लिखा धमकी भरा पत्र
मनजीत सिंह उर्फ गुरी, तिहाड़ जेल, दिल्ली के नाम से में 14 पंक्तियों में लिखी गई है। मनजीत सिंह गुरी, শুনিচু खेड़ी गुज्जरो जेल से बोलरा गुरी। एक खोखा चाहिए। इबकी बार 6 गोलियां चली हैं, अगली बार 6000 चलेंगी। इबकी बार खाली गोलियां चलाई अगली बार तेरी गात (शरीर) में चलेगी। अगर कोई गलती करी तो जान से हाथ धो बैठेगा। गुरी (मंजीत सिंह) खेड़ी गुजरी तिहाड़ जेल। अगर कोई शक है तो पता कर लिए यूट्यूब ते लेकर अखबारों तक, अखबारां ते लेकर फेसबुक तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *