• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में नेता के घर पर फायरिंग, जान बचाकर भागे लोग

तरनतारन 9 जनवरी 2025: पंजाब के तरनतारन से आज सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां अज्ञात लोगों ने शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार कुक्कू के घर के बाहर गोलीबारी की। जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन राउंड घर के बाहर फायर किए गए है,  जिसके निशान घर के गेट पर भी है। 

इस घटना के बाद परिवार में भय का माहौल है। अश्विनी कुमार कुक्कू ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें एक करोड़ रुपए की फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। फोन करने वालों ने खुद को खालिस्तान समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *