• Fri. Dec 5th, 2025

फतेहाबाद में बांस के गोदाम में आग, 50 लाख का नुकसान

08 जून 2025 : हरियाणा के फतेहाबाद में बांस के गोदाम में आग लग गई। इस आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आगजनी की सूचना मिलने ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और 2 घंटों में आग पर काबू पाया। 

जानकारी के अनुसार जिले की भट्टू मंडी में अज्ञात कारणों के चलते बांस के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुंआ दूर से दिखाई दे रहा था। इस आगजनी में 50 लाख से अधिक रुपये का नुकसान हो गया। आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई है। बता दें गोदाम से पंजाब-राजस्थान तक झाडू सप्लाई की जाती हैं।

गोदाम मालिक विजेंद्र कलिराणा ने बताया कि आशंका है कि आग शर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। उन्होंने कहा कि आग की लगने के कारण 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *