नई दिल्ली 16 मार्च 2026 : दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की अपील याचिका को 24 सितंबर को अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी को आपराधिक मानहानि के मामले में बरी करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को चुनौती दी है।
अदालत ने कहा कि ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड मिल गया है और दोनों पक्षों ने अपनी लिखित दलीलें भी दाखिल कर दी हैं। उक्त तथ्यों को देखते हुए अदालत ने मामले को अगली तारीख पर अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। यह मामला अकबर ने रमानी द्वारा लगाए गए मीटू-टू यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दायर किया था।
