• Fri. Dec 5th, 2025

Farmers Protest: किसानों ने किया बड़ा ऐलान

हरियाणा 8 जनवरी 2025 पंजाब और हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान कर दिया है। किसानों ने फिर देशभर में  26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान कर दिया है। यह ऐलान उस वक्त किया गया है जब प्रमुख किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भूख हड़ताल पर है। किसान, केंद्र सरकार पर अपनी मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाने के लिए पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें एक बड़ी मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी का है।

किसानों ने किया बड़ा एलान

बता दें कि किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनके अनशन का आज 44वां दिन है। उन्होंने पंजाब सरकार से मिलने वाली चिकित्सा सहायता को भी अस्वीकार कर दिया है। किसानों का कहना है कि सरकार को उनकी समस्याओं का हल निकालना चाहिए। 

गौरतलब है कि किसान 13 फरवरी, 2024 से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ था जब सुरक्षा बलों ने दिल्ली की ओर उनके मार्च को रोक दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *