• Sun. Mar 15th, 2026

मशहूर पंजाबी सिंगर का निधन, इंडस्ट्री शोक में

पंजाब 3 दिसंबर 2024 : पंजाबी संगीत जगत से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार रियलिटी शो ‘आवाज पंजाब दी’ से चर्चा में आए सिंगर डिंपल राजा का देहांत हो गया है। उनकी हार्ट अटैक से मौत हुई है।

आपको बता दें कि डिंपल राजा जालंधर के दानिशमंदा के रहने वाले हैं। आजाव पंजाब दी में उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से जजों को प्रभावित किया। इसके बाद वह कामर्शियल तौर पर संगीत के क्षेत्र में आ गए थे। डिंपल राजा का सबसे लोकप्रिय गाना “साड़े बारे पुछणा तां” है। इसके साथ ही उन्होंने  मिस पूजा के साथ भी गाने गाए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *