• Fri. Dec 5th, 2025

बारात का इंतजार कर रहा था परिवार, लेकिन अचानक बदल गया सबकुछ…

अमृतसर 31 मार्च 2025स्थानीय सुल्तानविंड पत्ती इलाके में लाल चूड़ा पहनकर दुल्हन की पोशाक में लड़की अपने दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा तो लड़की के माता-पिता ने पुलिस को फोन कर दिया। अपनी बेटी की यह व्यथा देखकर लड़की की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लड़की ने भी गुस्से में अपना चूड़ा उतार दिया और फैसला किया कि अब वह इस लड़के से शादी नहीं करेंगी लेकिन उसे सजा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मौके पर मौजूद मीडिया से लड़की ने कहा कि जिस लड़के का वह इंतजार कर रही थी, वह शादी का झांसा देकर उसका इस्तेमाल कर रहा था। फिर उसने महिला मंडल की मदद ली, जिन्होंने कहा कि वे उन दोनों की शादी करा देंगे। दोनों परिवारों ने 30 मार्च को शादी की तारीख तय की थी, लेकिन लड़का बरात लेकर नहीं पहुंचा।

चर्च जाते-जाते लड़का-लड़की को हो गया था प्यार

दोनों में मेल जोल और प्यार संबंध कैसे बना इस बारे में लड़की ने बताया कि लड़का स्थानीय चर्च में आया करता था और वह भी उसी चर्च में जाती थी और वहीं उनकी जान-पहचान हुई और बाद में उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। उस समय शादी करने और साथ जीने-मरने की कस्में खाई गईं, लेकिन बाद में जब इस लड़के का मन भर गया तो उसने उसे छोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह लड़का शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरक संबंध बनाता रहा, इसलिए उसने फैसला लिया था कि वह उसी से शादी करेगी। उस लड़के की शिकायत महिला थाने में की तो वो शादी के लिए मान गया था और उसी फैसले के तहत आज उसकी शादी का दिन रखा था।

अब लड़के से शादी नहीं करेगी, न्याय की लगाई गुहार

लड़की ने बताया कि अब भी वह उसे जहर खाकर मर जाने की धमकी देता था और यह भी कहता था कि शादी के बाद वह उसे अमृतसर में नहीं, बल्कि किसी दूसरे राज्य में रखेगा, लेकिन फिर भी वह उसी लड़के से शादी करना चाहती थी, लेकिन अब वह किसी भी कीमत पर इस लड़के से शादी नहीं करेगी बल्कि पुलिस से उसे सजा दिलाने की गुहार लगाएगी।

क्या कहना है पुलिस का

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कहा कि इस लड़की का मामला पहले से ही महिला थाने में चल रहा है, इसलिए वे इस शिकायत को भी उसी थाने में भेजेंगे, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *