• Wed. Jan 28th, 2026

फर्जी NRI मैरिज ब्यूरो मामला, हिमाचल से मैनेजर गिरफ्तार

13 अक्टूबर 2024 : जी.टी.बी. नगर से चलाए जा रहे फर्जी एन.आर.आई. मैरिज ब्यूरो के पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने मैरिज ब्यूरो के मैनेजर परमजीत सिंह पम्मा को हिमाचल प्रदेश के पीर निगाह से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 3 दिन पहले ही पुलिस ने इस केस में नामजद किया था जिसके साथ-साथ राजविंदर कौर का नाम भी साथ ही जोड़ा गया था।

सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरेंद्र कुमार कंबोज ने बताया कि परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और राजविंदर कौर को नामजद करने के बाद वह दोनों की गिरफ्तारी के लिए टेक्निकल रिसोर्स से उनकी तलाश कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि परमजीत सिंह पम्मा इस समय पीर निगाह में है जहां पर रेड करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी डालने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई।

पुलिस की माने तो परमजीत सिंह पम्मा एकमात्र छोटा सा प्यादा है। इस सारे फर्जी एन.आर.आई. मैरिज ब्यूरो की कमान खुद कनाडा बैठा प्रदीप बैंस के हाथ में है। वहीं यह बात भी सामने आई है कि जालंधर में रखा गया स्टाफ मात्र ट्रेनिंग अनुसार क्लाइंट्स को अपने जाल में फंसाता था, जिसके बाद अपनी एप में फर्जी प्रोफाइल बनाकर प्रति क्लाइंट से 500 डॉलर प्रदीप सिंह बैंस के कनाडा स्थित निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए जाते थे।

वर्ष 2016 से चल रहे इस फर्जी एन.आर.आई. मैरिज ब्यूरो में अन्य कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका खांगली जा रही है। आने वाले समय में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है। हाल में ही नामजद की राजिंदर कौर अभी फरार है जिसकी तलाश में सी.आई.ए. स्टाफ की टीम लगातार छापामारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *