• Tue. Jan 27th, 2026

7 महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारी मनाएंगे काली दिवाली

29 अक्टूबर 2024 (चरखी दादरी): एचकेआरएन के तहत सिंचाई विभाग की महेंद्रगढ़ डिविजन में तैनात 42 कर्मचारियों को पिछले सात महीनों से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने काम बंद करने का फैसला लिया है और काली दिवाली मनाने की बात कही है।

गुस्साए कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर के बाहर धरना देकर विरोध जताया। जब उनसे पूछा गया कि इस देरी के लिए सरकार जिम्मेदार है या अधिकारी, तो उन्होंने अधिकारियों को दोषी ठहराया।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन नहीं मिला, तो वे बड़े आंदोलन की योजना बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने 30 अक्तूबर तक सभी कर्मचारियों को वेतन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके डिविजन के कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *