• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब-हरियाणा में ED की बड़ी छापेमारी: विधायक और नेताओं पर कार्रवाई

चंडीगढ़ 13 अगस्त 2024 : हरियाणा के खनन केस में एन्फोर्समेंट डायरैक्टोरेट (ई.डी.) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में ई.डी. ने हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में 122 करोड़ रुपए की 145 प्रॉपर्टियां अटैच की हैं। इनमें हरियाणा के गुरुग्राम में 100 एकड़ से अधिक की एग्रीकल्चर लैंड भी शामिल है।

ई. डी. द्वारा यह कार्रवाई हरियाणा के गुरुग्राम  के अलावा फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, चंडीगढ़ और पंजाब के मोहाली में की गई है। इस केस में कांग्रेस के सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार, इनैलो नेता और पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के अलावा पी. एस. बिल्डटेक के मालिक इंद्रपाल सिंह, कांग्रेस नेता मनोज वधवा, कुलविंदर सिंह सहित अंगद सिंह मक्कड़, भूपिंदर सिंह और उनके सहयोगी को ई.डी. ने आरोपी बनाया है।

प्रॉपर्टी अटैच करने को लेकर डाली पोस्ट
दर असल बीते 4 जनवरी को सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार के सैक्टर-15 स्थित घर व अन्य स्थानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा था। विधायक के साथही उनके साझेदारों यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व करनाल में भी छापे मारे गए थे। दिलबाग सिंह अभी अंबाला की जेल में ही बंद हैं। ई.डी. के वकील के मुताबिक विधायक सुरेंद्र पंवार पर 25 करोड़ रुपए की मनी लांड्रिंग ट्रायल का मामला है। विधायक के खिलाफ 8 मामले दर्ज हैं। एक मामलाई डी की टीम ने दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *