• Tue. Mar 3rd, 2026

डॉ. विनोद गुप्ता को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया गया सम्मानित

मंडी गोबिंदगढ़, 2 मार्च (सुरेश): लोहो नगरी के गोबिंदगढ़ क्लब लिमिटेड में आयोजित एक सादे एवं प्रभावशाली समारोह के दौरान मेडिसिन विशेषज्ञ एवं ई.एस.आई. जोनल लुधियाना के डिप्टी डायरेक्टर-कम-मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद गुप्ता को इलाके की विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए बेदाग सेवा और ईमानदारी से निभाई गई जिम्मेदारियों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उन्हें उज्जवल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. विनोद गुप्ता द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनके साथ कार्यकाल का अनुभव साझा किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. गुप्ता के पिता राजिंद्र प्रसाद गुप्ता, पत्नी रीतू गुप्ता, पुत्र डॉ. कुणाल गुप्ता, डॉ. आस्था गुप्ता, स्टील सिटी नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रधान एवं प्रेसिडेंट हृदयगोपाल भारत, भूपेन टोनी जिंदल, स्वास्थ्य विभाग के विविध विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर हरीश कुमार मौजूद थे।

वहीं सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ से डॉ. सतीश गोयल, सेवाभावी डॉ. महेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार गुरुकुल सिंह अश्क, सिविल अस्पताल स्टाफ के हर्षपाल, धर्मपाल सिंह, अनीता जिंदल, दलजीत कौर, ईश्वर सिंह, परमजीत सिंह और महेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *