• Sat. Mar 14th, 2026

UP में मौसम का डबल अटैक: 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 24 जिलों में भीषण गर्मी

14 मार्च 2026 : उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 मार्च से कई जिलों में आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है। बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

15 मार्च से कई जिलों में बारिश के आसार (UP Rain Alert)
मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ जिलों में हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है। वहीं 15 मार्च से करीब 25 जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 16 मार्च को भी कई जिलों में बादलों की मौजूदगी और बूंदाबांदी की स्थिति बनी रह सकती है।

इन जिलों में 35 से 37 डिग्री तक रह सकता है पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को अयोध्या, बहराइच, बस्ती, बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा, आगरा, अलीगढ़, गोरखपुर, महराजगंज, श्रावस्ती, वाराणसी, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, अमेठी, बाराबंकी, रायबरेली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और शामली समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *