31 जनवरी 2026 : उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कभी बारिश तो कभी घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी से प्रदेश के कई जिलों में मौसम फिर बदलने वाला है। काले बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कुछ जगहों पर बारिश की भी संभावना है। यह सिलसिला अगले 72 घंटों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।
31 जनवरी: पश्चिम में साफ, पूर्व में कोहरा
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार: 31 जनवरी को पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा। पूर्वी यूपी के कई जिलों में सुबह के समय 100 से 500 मीटर दृश्यता वाला घना कोहरा देखने को मिल सकता है
1 फरवरी: तेज हवाएं और बारिश के आसार
– पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं
– कई इलाकों में काले बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना
– 2 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी दोनों संभागों में आसमान में बादल छाए रहेंगे
इन जिलों में दिखेगा कोहरा
शनिवार को कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच समेत आसपास के जिलों में कोहरे की स्थिति बन सकती है।
