• Fri. Dec 5th, 2025

जिंद में डॉक्टर की लापरवाही, डिलीवरी के बाद महिला में रुई छोड़ी, फैला इंफेक्शन

जींद 10 नवम्बर 2024 : जींद जिले में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया। महिला की नॉर्मल डिलीवरी हुई और उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन यहां स्टाफ ने महिला के गुप्तांग में ही रुई छोड़ दी। जब तीन दिन बाद महिला को दर्द हुआ तो उसे वापस नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां रुई निकाली गई। महिला के पति ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन को दी। सीएमओ ने भी शिकायत मिलते ही जांच के आदेश दे दिए।

जानें क्या है पूरा मामला

सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव निवासी युवक ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी को नॉर्मल डिलीवरी हुई और बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के नियमानुसार दो दिन बाद उसकी पत्नी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर जाने के बाद उसकी पत्नी को दर्द होने लगा। महिला को अहसास हुआ कि उसके शरीर से कुछ रुई जैसा बाहर निकल रहा है। इसके बाद परिजन उसे दोबारा नागरिक अस्पताल में लेकर आए, यहां महिला की दोबारा सफाई की गई और उसके पेट से रुई निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *