• Fri. Dec 5th, 2025

देवेंद्र अत्री का बीरेंद्र सिंह पर निशाना, EVM हैक बयान पर जवाब

उचाना 12 नवम्बर 2024 : उचाना से भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। साथ ही उनके ईवीएम हैक वाले बयान का भी जवाब दिया। देवेंद्र चतरभुज अत्री ने बड़ा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह की बातों को सीरियस नहीं लेना चाहिए। बीते दिनों कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के साथ-साथ अमेरिका जैसा देश में बैलेट पेपर से चुनाव होने का बयान दिया था।

कांग्रेस पूरी तरह से प्रदेश में हो चुकी कमजोर

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस अब ईवीएम को दोष दे रही है, जब कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जीती, तब भी तो ईवीएम थी। कांग्रेस के जहां से उम्मीदवार जीते हैं वहां भी तो ईवीएम थी। कांग्रेस पूरी तरह से प्रदेश में कमजोर हो चुकी है। अब तक अपना नेता भी विपक्ष का वो नहीं चुन पाए है।

अब तक नहीं चुना गया विपक्ष का नेता

देवेंद्र अत्री ने कहा कि देश आगे बढ़ रहा है मेरे को नहीं लगता कि इस तरह की बीरेंद्र सिंह की बातों को सीरियस लेना चाहिए। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र विंग है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का हक है। कांग्रेस के लोग देश चलाने की बात करते थे आज तक कांग्रेस विपक्ष का नेता नहीं चुन पाई है, जबकि कुछ दिनों के बाद विधानसभा सत्र शुरू होना है। कांग्रेस पूरी तरह से कमजोर हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *