• Sat. Mar 14th, 2026

हरियाणा के 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, विजिबिलिटी बेहद कम, आगे कैसा रहेगा मौसम

22 दिसंबर 2025 : हरियाणा में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे की वजह से रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का यह सिलसिला और तेज हो सकता है।

पहाड़ी इलाकों से मैदानी क्षेत्रों की ओर बह रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश पूरी तरह ठंड की चपेट में आ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने दिसंबर के अंतिम दिनों में सर्दी के और बढ़ने की संभावना जताई है। 22 दिसंबर को हरियाणा के 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

यलो अलर्ट वाले जिलों में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद और नूंह शामिल हैं। कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

आगे का मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 दिसंबर से हवाओं की दिशा में बदलाव होगा और उत्तरी बर्फीली हवाएं चलेंगी। इसके चलते प्रदेश में ठंड और ज्यादा बढ़ने के साथ पाले की भी आशंका जताई जा रही है। गुरुग्राम में बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकारी कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *