नई दिल्ली 18 मार्च 2026 : दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को Delhi Disaster Management Authority (DDMA) की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में दिल्ली की CM रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। इस दौरान शहरी बाढ़ से निपटने की तैयारियों, ड्रेनेज मास्टर प्लान, आग से सुरक्षा और ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई।
शहरी बाढ़ और ड्रेनेज मास्टर प्लान पर चर्चा
बैठक में राजधानी में संभावित शहरी बाढ़ से निपटने के उपायों और दिल्ली के ड्रेनेज मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की गई। उपराज्यपाल ने कहा कि आपदा जोखिम प्रबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप तैयारियां मजबूत की जानी चाहिए।
आग की घटनाओं के मद्देनजर फायर ऑडिट के निर्देश
बैठक में हाल ही में हुए एक रिहायशी इमारत में आग लगने की घटना पर भी चर्चा हुई। उपराज्यपाल ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पूरे दिल्ली में स्थानीय इलाकों और संस्थानों का व्यापक फायर ऑडिट कराने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
ईंधन आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा
इसके अलावा बैठक में बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच राजधानी में एलपीजी, पीएनजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शहर में आवश्यक ईंधन की आपूर्ति सुचारु बनी रहे और किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए तैयारियां पुख्ता रखी जाएं।
