नई दिल्ली 05 मार्च 2026 : दक्षिणी दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर गुरुवार दिन में शॉर्ट सर्किट की वजह से डीटीसी की ई-बस में आग लगने की घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार जिस वक्त आग लगी उस वक्त बस में कई यात्री सवार थे। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों को समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया गया। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई।
घटना के चलते इस रोड पर जाम भी लगा जिसे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने खुलवा दिया है और अब यहां यातायात सामान्य है।
क्या है मामला
दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार बत्रा हॉस्पिटल बस स्टैंड (Batra Hospital stand) के पास गुरुवार दोपहर डीटीसी की एक इलेक्ट्रिक बस में अचानक आग लग गई। डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस (रजिस्ट्रेशन नंबर DL 51 EV 8595) से अचानक धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया।
बस में आग लगने के दौरान कुछ यात्री भी सवार थे। चालक और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
