जालंधर 19 अगस्त 2024 : जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर से शव मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर मिली है कि नहर में तैर रहे शव को बाहर निकालने के लिए जब कोई गोताखोर नहीं मिला तो ए.एस.आई. ने खुद नहर में जाकर शव को बाहर निकाला। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि शहीद नहर में एक शव तैर रहा है। इसके बाद तुरंत मौके पर पीसीआर टीम पहुंची। यह शव तैरता हुआ बस्ती बावा खेल के पुल के पास फंस गया। देर रात होने के कारण पुलिस को कोई गोताखोर नहीं मिला। इसके बाद ए.एस.आई. करनैल सिंह ने खुद ही शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। वहीं मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
