• Fri. Dec 5th, 2025

Contraceptive Pills: रिपोर्ट से हैरान करने वाली चेतावनी

चंडीगढ़ 05 दिसंबर 2024 : गर्भ निरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने वाली महिलाओं को थोड़ा अलर्ट होने की जरूरत है, क्योंकि यह दवा हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकती है। न सिर्फ गर्भ निरोधक गोलियां, बल्कि महिलाओं में स्मोकिंग की आदत भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देती है। यह बात पी. जी. आई. की एक रिसर्च में सामने आई है। पी.जी.आई. एडवांस कार्डियक सैंटर के कार्डियोलोजिस्ट डॉ विजय वर्गीय की मानें तो यह दोनों ही चीजें खून पर अलग अलग तरीके से असर डालती हैं। स्मोकिंग खून के फ्लो में बाधा डालती है, जिस कारण तेजी से थक्का बनने लगते हैं। निकोटिन ब्लड प्रैशर और दिल की धड़कन को बढ़ाता है। वहीं, गर्भ निरोधक दवा खून गाड़ा करने का काम कर सकती है, जिस कारण ब्लड प्रैशर भी बढ़ सकता है। दोनों वजहों से दिल से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर की देखरेख में ही गर्भ निरोधक गोलियों का सेवन करना चाहिए।

पुरुषों और महिलाओं को यह समान रूप से प्रभावित कर रही 
दिल की बीमारियों को लेकर ट्रेंड बदल रहा है। अब उम्र दराज लोगों में ही नहीं, बल्कि 40 साल की उम्र में भी दिल की बीमारियां देखी जा रही हैं। 40 और 50 की उम्र वाली महिलाओं में भी दिल की समस्याएं देखी गई हैं। यह गलत धारणा है कि दिल की बीमारी पुरुषों में ज्यादा है। पुरुषों और महिलाओं को यह समान रूप से प्रभावित कर रही है। पी.जी. आई. के तीन साल के आकड़ों से पता चलता है कि दिल से संबंधी बीमारियों (सी.वी.डी.) से पीड़ित 13-15 प्रतिशत महिलाएं 50 वर्ष से कम उम्र की थीं। हाल ही की रिसर्च से पता चलता है कि दिल से संबंधी बीमारी से पीड़ित 44 प्रतिशत महिलाएं मोटापे से ग्रस्त थीं और केवल 1 प्रतिशत ने दैनिक आहार में पर्याप्त फल और सब्जियां लीं। दिल की बीमारी से पीड़ित महिलाओं में मृत्यु दर 50 प्रतिशत अधिक संभावना है।


शुरूआती दौर में कैसे पहचानें हार्ट अटैक को

  • शुरूआत में ही दिल की बीमारी का पता चल जाए तो इलाज किया जा सकता है। अकसर हमें तब पता चलता है जब यह बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी होती है।
  • हार्ट अटैक का सबसे आम लक्षण सीने में बेचैनी और भारीपन महसूस होना है। सीने की जलन भी कभी-कभी हार्ट अटैक का लक्षण है।
  • सांस लेने में तकलीफ या कम चलने पर हाफना हार्ट अटैक का इशारा होता है।
  • गर्मियों में पसीना आना आम बात है, लेकिन सर्दी में पसीना आना चिंता की बात हो सकती है।
  • हाथ बार-बार सुन्न पड़े तो समझ जाएं कि आम बात नहीं है, बल्कि हार्ट अटैक या फिर पैरालिसिस अटैक का संकेत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *