• Sat. Feb 21st, 2026

प्लॉट खरीदारों में होड़ तेज, दाम बढ़े 30% तक, रोज बदल रहे रेट

पंजाब 21 फरवरी 2026 :  हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू होने की उम्मीद ने आस-पास के इलाकों की प्रॉपर्टी मार्केट में नई हलचल पैदा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एयरपोर्ट के वर्चुअल उद्घाटन के बाद मार्च के पहले हफ्ते से दिल्ली-हलवारा-दिल्ली रूट पर रोजाना दो उड़ानें चलाने के ऐलान ने रियल एस्टेट मार्केट को तेजी के नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

हलवारा, रायकोट रोड, मुल्लांपुर और आस-पास के गांवों में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान रिहायशी और व्यापारित प्लाटों की कीमतों में 15 से 30 फीसदी कर की वृद्धी दर्ज की गई है। प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के अनुसार कई जगहों से तैयार प्लाटों के भाव रोजाना के आधार पर बदल रहे हैं और खरीदारों में आगे रहने की होड़ देखने को मिल रही है।  

रियल एस्टेट माहिरों का कहना है कि एयरपोर्ट के संचालन से यह इलाका न सिर्फ रिहायशी बल्कि व्यापारिक हब के तौर पर भी विकसित हो सकता है। खास कर फोर-लेन बाईपास, मुख्य सड़कें और औद्योगिक इलाकों से जुड़ी जमीनों में निवेशक अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कई बड़े निवेशक अपने एजेंट के जरिए वेयरहाउस, होटल प्रोजेक्ट, शोरूम और गेटेड कॉलोनियों के लिए उचित जमीनों की तलाश कर रहे हैं।  

स्थानिय प्रॉपर्टी कारोबारियों के अनुसार लुधियाना के औद्योगिक दर्जे को ध्यान में रखते हुए हवाई सुविधाओं के शुरू होने से व्यापारिक आवाजाही को बड़ा फायदा मिलेगा। इससे न सिर्फ औद्योगिक इकाइयों के लिए नई संभावनाएं बनेंगी, बल्कि नौकरी के मौके भी बढ़ने की उम्मीद है। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से भी निवेशक इस क्षेत्र का रुख कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *