• Fri. Feb 20th, 2026

एक बार फिर बढ़ी ठंड, 6 शहरों में तापमान 10°C से नीचे, जानें मौसम का हाल

20 फरवरी 2026 : हरियाणा में 18 फरवरी को हुई झमाझम बारिश का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण राज्य के न्यूनतम तापमान में औसतन 4.2 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे रातें एक बार फिर ठंडी हो गई हैं। हालांकि, दिन में खिली तेज धूप ने अधिकतम तापमान को बढ़ा दिया है। शुक्रवार ुसबह हिसार व अन्य जिलों में हल्की घुंध छाई रही।

हरियाणा के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है जिसमें सोनीपत, हिसार, गुरुग्राम, पानीपत और महेंद्रगढ़ शामिल है। सोनीपत में सबसे कम 8.3°C तापमान दर्ज किया है। हिसार में 9.2°C, गुरुग्राम में 9.4°C, पानीपत में 9.5°C, जींद 9.3°C और महेंद्रगढ़ में 9.7°C तापमान रहा।

वहीं, तेज धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 19 फरवरी को औसतन अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जिससे दिन में हल्की गर्माहट लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री अंबाला में रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान धीरे-धीरे और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *