• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में ठंड का कहर, एक व्यक्ति की मौत

जालंधर 09 दिसंबर 2024 : पंजाब के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच जालंधर शहर के राम नगर के पास गुरुशाला में ठंड के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना नं. 8 में तैनात सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे और शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन पहचान न होने पर शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। सब-इंसपैक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। मौत का कारण ठंड लगना है, बाकी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।

बता दें कि पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान गिरने से ठंड लगातार बढ़ रही है। दरअसल, दिसंबर के महीने की शुरुआत में ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी थी।  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। वहीं चंडीगढ़ और पंजाब के कई जिलों में आज कहीं बारिश और कहीं कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल किया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *