• Fri. Dec 5th, 2025

महाराष्ट्र में ठंड की लहर, मुंबई-पुणे में गिरा तापमान

मुंबई 13 नवंबर 2025 : राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और अगले तीन से चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। सुबह के समय तेज ठंड और दिन में हल्की गर्माहट देखने को मिल रही है। बुधवार को मुंबई में इस सीजन का सबसे कम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जळगांव में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम था। राज्य के कई हिस्सों में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। नासिक में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, पुणे, मालेगांव, अहमदनगर, सांगली और लोहगांव में 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं बीड में तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है।

विदर्भ क्षेत्र में भी ठंड का असर बढ़ गया है। यवतमाल और गोंदिया में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हवाओं के कारण ठंड की यह लहर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी।

देश के उत्तरी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी ठंड ने रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हिमाचल के लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच गया है। उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड का असर अब महाराष्ट्र तक दिखने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *