• Sat. Dec 6th, 2025

Punjab में ठंड का असर शुरू, मौसम को लेकर बड़ा Update

पंजाब 18 अक्टूबर 2024 : पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, अब लोगों को जल्द ही कंबल और रजाई निकालनी होगी क्योंकि मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही ठंड अपना असर दिखाने वाली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और 27 तारीख के बाद मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी और बारिश की भी संभावना है।

फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह और शाम की ठंड शुरू हो गई है। इससे दिन के मुकाबले रात का तापमान तेजी से गिरने लगा है। वहीं आज शुक्रवार को पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि सुबह और शाम थोड़ी ठंड हो सकती है लेकिन दोपहर धूप के कारण गर्मी रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *