हरियाणा, 7 दिसंबर 2024 : पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के बाद अब पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसके कारण दिन और रात के तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट आई है, और ठंड का असर महसूस होने लगा है।
14 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में कल के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें फतेहाबाद, जींद, हिसार, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। 8 दिसंबर से पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश का अनुमान है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है।
