• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में बढ़ती ठंड पर अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का मौसम

पंजाब 18 नवम्बर 2024 : पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम  में ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।  वहीं विभाग द्वारा राज्य के 14 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर शामिल है। 

शाम ढलते ही खराब हो रही चंडीगढ़ की हवा 
बता दें कि चंडीगढ़ में पिछले दिनों के मुकाबले प्रदूषण कम तो हुआ है लेकिन अभी भी प्रदूषण का स्तर खराब ही है।  पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर से पश्चिम की ओर से चल रही हवाएं अब ठंड को लेकर आ रही है। इसका नतीजा ये है कि रात में अब लगातार तापमान में गिरावट दर्ज हुई है और रविवार सुबह चंडीगढ़ में हलाक कोहरा था।

रात के तापमान में गिरावट का असर दिन के तापमान पर भी पड़ा है। दिन का तापमान भी अब 24 डिग्री से ऊपर नहीं जा रहा है। हालांकि रात ढलते ही शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर फिर 300 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के आसपास पहुंच रहा है जो बेहद खराब आंका जाता है। दिन में एयर क्वालिटी इंडैक्स 287 के आसपास है लेकिन अभी भी शहर की हवा सामान्य दिनों जैसी साफ नहीं हो पाई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *