• Tue. Jan 27th, 2026

हरियाणा में ठंड ने दी दस्तक, 24 घंटे में तापमान में गिरावट…आने वाले 5 दिनों में मौसम में होगा बदलाव

हरियाणा : हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे रात और दिन के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में तापमान में सामान्य से 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। हिसार, महेंद्रगढ़ और सोनीपत में रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 5 दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। नवंबर के अंत तक रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है।

भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर ने बताया कि अब मौसम गेहूं की बुआई के लिए अनुकूल हो गया है। हरियाणा में गेहूं की बुआई का सही समय 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच होता है, जिसमें 25 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच की बुआई को अगेती बुआई कहा जाता है, जबकि 25 नवंबर तक की बुआई को सामान्य मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *