• Tue. Mar 24th, 2026

सीएम योगी बोले : देशसेवा निडर होकर करें, परिवार की सुरक्षा-सम्मान सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ 24 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में आए सैनिकों को भरोसा देते हुए सोमवार को कहा कि बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, आपके परिवार की सुरक्षा, सम्मान सरकार की जिम्मेदारी हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आप (सैनिकों) बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए। आपके परिवार समेत प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सहूलियत, सुरक्षा और सम्मान सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार इसे लेकर पहले दिन से गंभीर है।

मुख्यमंत्री ने सैनिकों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से पुलिस, जमीनी विवाद, आर्थिक सहायता व स्थानांतरण आदि से जुड़े मामले भी आए। योगी ने एक-एक कर सबकी समस्याओं को सुना, प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समयसीमा के अंदर उनके उचित निस्तारण का निर्देश दिया।

बयान के अनुसार इलाज के लिए आर्थिक सहायता के मामले पर मुख्यमंत्री ने मरीज के परिजनों से कहा कि आवेदन करते हुए अस्पताल से अनुमानित खर्च की रिपोर्ट बनवा लीजिए, सरकार हर तबके की मदद के लिए तत्पर है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *