• Thu. Jan 29th, 2026

वन नेशन-वन इलेक्शन पर CM सैनी का बयान, कांग्रेस पर निशाना

भिवानी 18 दिसंबर 2024 सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भिवानी पहुंचे, जहां उन्होंने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ बिल पास होने पर खुशी जताई और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान सीएम सैनी ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास होने से देश का समय और खर्च बचेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पास होने से बार-बार अब पंचायत, नगर पालिका, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नहीं उलझना पड़ेगा। इससे देश का समय बचेगा और विकास को गति मिलेगी। 

रेल रोको अभियान पर बयान 

साथ में किसानों के रेल रोको अभियान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को किसानों से बात कर उनकी समस्या का हल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित हिमाचल, कर्नाटक व तेलंगाना की सरकारों को किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। एमएसपी और भावांतर भरपाई जैसी योजनाओं का किसानों को लाभ मिल रहा है।

कांग्रेस पर सीएम सैनी का हमला

दूसरी ओर  कांग्रेस नेताओं के दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कटाक्ष किया है। सैनी ने कहा कि अपने कार्यकाल में कांग्रेस कार्य करती तो लोग साथ देते। कांग्रेस नेता विरेंद्र सिंह की ओर से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान का इस्तीफा मांगे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गुटबाजी का शिकार है और उदयभान के इस्तीफे की मांग करना अच्छा कार्य है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *