• Wed. Jan 28th, 2026

CM मान के OSD ने बिक्रम मजीठिया को भेजा नोटिस, जानें कारण

CM Mann's OSD sends notice to Bikram Majithia, know the reason

चंडीगढ़ 09 अक्टूबर 2024 : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. राजबीर सिंह ने बिक्रम सिंह मजीठिया को कानूनी नोटिस भेजा है। राजबीर ने कहा है कि मजीठिया के बयान से मेरी छवि खराब हुई है।  इस मामले में मजीठिया को 48 घंटे के अंदर लिखित में माफी मांगनी होगी। राजबीर सिंह ने कहा है कि अगर मजीठिया ने 48 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगी तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

दरअसल बिक्रम सिंह मजीठिया ने पिछले दिनों राजबीर सिंह पर कई आरोप लगाए थे। मजीठिया ने राजबीर सिंह पर पैसों के लेनदेन का आरोप लगाया था। अब राजबीर सिंह की ओर से कहा गया है कि मजीठिया के बयान से उनकी छवि खराब हुई है। इसलिए मजीठिया को 48 घंटे के अंदर माफी मांगनी होगी, नहीं तो वह कोर्ट में मानहानि का केस दायर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *