• Sun. Mar 15th, 2026

CM मान की कैबिनेट बैठक, बड़े फैसले की तैयारी

चंडीगढ़ 02 जून 2025 पंजाब मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक आज 2 जून को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने जा रही है। हालांकि कैबिनेट बैठक के लिए अभी तक कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन यह बैठक लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से ठीक पहले हो रही है, जिस कारण इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के दौरान संसदीय क्षेत्र के लिए कोई बड़ी घोषणा या नीतिगत निर्णय होने की संभावना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *