• Wed. Jan 28th, 2026

CM Mann का पंजाब के युवाओं को बड़ा तोहफा

पंजाब 19 फरवरी 2025 : मान सरकार का मिशन रोजगार राज्य में जारी है और अब तक विभिन्न विभागों में हजारों नौकरियां पंजाब के लोगों को प्रदान की जा चुकी हैं। इसी के मद्देनजर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज राज्य के युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मान चंडीगढ़ में 966 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह दोपहर 1 बजे नगर भवन, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री मान द्वारा उक्त युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *