• Fri. Dec 5th, 2025

CM Mann ने पंजाब विधानसभा में पेश किया राहत देने वाला बिल, जानें फायदा

पंजाब 03 सितम्बर 2024 : पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन में विभिन्न मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में बिल पेश किया है। सीएम मान ने ”पंजाब अपार्टमैंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन संशोधन बिल 2024” पेश किया है। उन्होंने कहा अवैध कालोनियां काटने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहीए, ताकि बाद में लोगों को कोई समस्या न आए। सी.एम. मान ने कहा कि अगर आसान शब्दों में कहूं कि एनओसी (NOC) वाला बिल पेश किया गया है। इसके तहत 500 गज तक के प्लाट के लिए एनओसी जरूरी नहीं होगी। 

सीएम मान ने इस दौरान कहा कि जो कालोनियां अवैध हैं, उनके बारे में बाद पता चलने पर बिजली के मीटर नहीं लगते, पानी का कनैक्शन नहीं मिलता जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अवैध कालोनियां काटने वालों पर सख्ती की जाए। बता दें कि पंजाब विधानसभा की कार्यवाही 2.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। लंच के बाद इस इस मुद्दे पर चर्चा होगी। बता दें इससे पहले प्रताप सिंह बाजवा ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों व जेल में लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू का मुद्दा उठाया।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा एनओसी के बिना रजिस्ट्री करवाने में आ रही समस्या का समाधान करने के लिए अवैध कालोनियों में स्थित 500 गज तक के प्लॉट धारकों को राहत देने का फैसला किया गया है, जिसको आज विधानसभा में मंजूरी मिलेगी। इसके मुताबिक अवैध कालोनियों का निर्माण करने वाले व्यक्ति को 25 लाख से लेकर 5 करोड़ तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसी तरह अवैध कालोनी बनाने वालों को कम से कम 5 साल और 10 साल तक की सजा देने का प्रावधान रखा जाएगा, जिसके लिए पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट में संशोधन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *