• Sat. Mar 14th, 2026

CM मान ने सुबह-सुबह बस स्टैंड का किया निरीक्षण, कर्मचारी रह गए दंग

मोहाली 29 नवंबर 2025 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज सुबह 4 बजे कुराली बस स्टैंड पर अचानक छापा मारा गया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड की साफ-सफाई, सुविधाओं और ट्रांसपोर्ट सेवाओं का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री मान को अचानक पहुंचे देख कई अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान बिना किसी सुरक्षा और काफिले के अकेले ही बस स्टैंड पहुंचे। यहां उन्होंने मौके पर मौजूद यात्रियों से बातचीत भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *