• Wed. Jan 28th, 2026

CM का किसानों को 368 करोड़ का बोनस, 100 दिन पूरे होने पर तोहफा

हरियाणा 27 जनवरी 2025 : हरियाणा में BJP सरकार के आज 100 दिन पूरे हो गए है। इसको लेकर CM नायब सैनी चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, श्रुति चौधरी और रणवीर गंगवा मौजूद हैं। 100 दिन पुरे होते ही नायब सैनी किसानों को नायाब तोहफा किसानों को दिया है। सीएम ने खरीफ फसलों की 368 करोड़ की बोनस राशि 4 लाख 1 हजार किसानों के खाते में जारी कर दी है। 

बता दें कि सीएम ने 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र, किसानों को 24 फसलों पर MSP समेत 10 बड़े फैसले लिए। हालांकि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में अभी कुछ बड़े वादे पूरे होने बाकी हैं। जिसमें सबसे अहम लाडो लक्ष्मी योजना है। जिसमें प्रदेश की 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को प्रति महीने 2100 रुपए दिए जाने हैं। वहीं CM ने गणतंत्र दिवस पर पूरे 5 साल के कार्यकाल में 2 लाख सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *