• Tue. Jan 27th, 2026

चाइना डोर का कहर जारी, खतरनाक डोर से 15 साल का युवक लहूलुहान

मोगा 27 जनवरी 2026 पूरे पंजाब में प्रशासन की ओर से चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। चाइना डोर अब भी खुलेआम बिक रही है, जिसके कारण युवा, महिलाएं-पुरुष और बेजुबान पशु-पक्षी लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।

इसी कड़ी में मोगा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां चाइना डोर के खिलाफ अभियान चलाने वाली एक संस्था के नेता का बेटा ही इस खतरनाक डोर की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, युवक किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर लौटते समय रास्ते में चाइना डोर उसके चेहरे से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को उसके चेहरे पर कई टांके लगाने पड़े।

इस घटना के बाद मोगा के कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि अब भी चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में लोग खुद ऐसे दुकानदारों के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *