• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में मौसम में बदलाव, ठंड का दस्तक देगा ये दिन

12 अक्टूबर 2024 : मॉनसून के जाने के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। अब पंजाब का मौसम शुष्क हो गया है। इस दौरान दिन के समय गर्मी और सुबह शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। इसके चलते दिन में पंजाब वासियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा और एक हफ्ते तक दिन के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी पर रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी। वहीं एक हफ्ते के बाद पंजाब में ठंड कभी भी दस्तक दे सकती है।      

मौसम विभाग के अनुसार 21-22 अक्टूबर से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। आपको बता दें कि आमतौर पर उत्तर भारत में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से तापमान गिरना शुरू हो जाता है और नवंबर के पहले हफ्ते से ठंड शुरू हो जाती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *