चंद्रपुर 24 सितंबर 2025 : NEET परीक्षा में सफलता के बावजूद डॉक्टर नहीं बनने का फैसला लेने वाले 19 वर्षीय छात्र अनुराग अनिल बोरकर ने अपने जीवन का अंत कर लिया। अनुराग ने NEET UG 2025 परीक्षा में OBC कैटेगरी से 99.99% अंक हासिल कर 1475वां स्थान प्राप्त किया था। उसे गोरखपुर स्थित कॉलेज में प्रवेश मिला था, लेकिन वह डॉक्टर बनने के बजाय व्यवसाय करना चाहता था।
22 सितंबर मंगलवार सुबह उसकी मां ने उसे उठाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला, तो अनुराग ने दरवाजा नहीं खोला। जब मां ने दरवाजा खोला, तो अनुराग ने नायलॉन की डोरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके खिस्से से पुलिस को एक नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि MBBS के लिए समय और पैसा खर्च करने के बजाय वह व्यवसाय करना चाहता था।
अनुराग के शव का नवरगांव स्थित स्मशानभूमि में अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक और हड़कंप मचा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
